फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Government harassed people in the name of Corona

सरकार ने कोरोना के नाम पर लोगों को परेशान किया

Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Government harassed people in the name of Corona
20 : अमेठी : गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों के साथ बैठक करते सपा प्रदेश अध्यक्ष। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। सपा की विचारधारा संविधान सम्मत है। सभी पार्टियां धर्म जाति से हैं लेकिन यहां धर्म जाति का कोई रंग नहीं चढ़ता। यह बातें मंगलवार को कार्यकर्ताओं से मिलने के दौरान शहर में सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहीं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की किसान नौजवान पटेल यात्रा लेकर निकले पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल दूसरे दिन भी भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक बड़ा परिवार है। जिसमें धर्म जाति का कोई रंग नहीं चढ़ता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना वायरस के नाम पर जनता को परेशान किया। प्रदेश में अपराध, बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। जनता व अधिकारी/कर्मचारी भाजपा सरकार से त्रस्त हैं। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर डराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन उनके कार्यकर्ता फर्जी मुकदमे से डरने वाले नहीं हैं। सपा वही काम करेगी जो जनता के हित में होगा। कहा कि रचनात्मक कार्यों से ही समाज बनेगा और देश व प्रदेश आर्थिक एवं अन्य क्षेत्र में सशक्त होगा। सपा हमेशा शोषित पीड़ित किसान मजदूर युवा की बात करती है और करेगी।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार होगी। कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती तथा सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व सांसद नागेंद्र पटेल, पूर्व विधायक केके सचान, अखिलेश कटियार, धर्मेंद्र सोलंकी व गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, विधायक राकेश सिंह, पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी देवी, अनुराग प्रजापति, अभिषेक मौर्य, रचना कोरी, उमाशंकर मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष मनीराम वर्मा,जय सिंह यादव, मुकेश यादव, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं की लगी लंबी कतार
अमेठी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सोमवार को कार्यक्रम समापन के बाद शहर के मुंशीगंज रोड स्थित एक होटल में ठहरे। जहां देर रात तक भावी उम्मीदवार एवं पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के लिए आतुर दिखाई पड़े। मंगलवार सुबह से ही भावी उम्मीदवारों एवं पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ होटल के बाहर दिखी। सपा प्रदेश अध्यक्ष होटल के कमरे में एक-एक कर सबसे मिलते नजर आए।
दो कार्यकर्ताओं के घर पी चाय
अमेठी। सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने सपा नेत्री गुंजन सिंह के घर चाय पी। इसके बाद प्रतापगढ़ जाते समय उन्होंने जेल में निरुद्ध पिंटू सिंह के भाई धीरेंद्र सिंह के घर पहुंच कर चाय पी।

लगा जाम, राहगीर परेशान
अमेठी। प्रदेश अध्यक्ष मुंशीगंज रोड स्थित होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह सड़क के दोनों किनारों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान मुंशीगंज रोड पर भीषण जाम की स्थिति बनी रही। राहगीर जाम में फंसे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed