फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Golden card will be made by campaign

अभियान चलाकर बनाये जाएंगे गोल्डन कार्ड

Thu, 04 Mar 2021 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Golden card will be made by campaign
गौरीगंज (अमेठी)। आयुष्मान भारत योजना के तहत चयनित शत-प्रतिशत परिवार/लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड अभियान चलाकर बनाए जाएंगे। इसके लिए 10 से 24 मार्च तक 112 टीमें गांव-गांव जाकर लाभार्थियों का निशुल्क कार्ड बनाएंगी। जिले में अभी 70,545 परिवार के सापेक्ष चार लाख 96 हजार 619 लाभार्थियों के कार्ड नहीं बने हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये तक का इलाज कराने के लिए आयुष्मान भारत योजना संचालित की है। योजना के तहत जिले में कुल एक लाख 32 हजार 856 परिवार के छह लाख 64 हजार 280 लाभार्थी चयनित हुए हैं। विभाग की ओर से अब तक 62 हजार 309 परिवारों का गोल्डन कार्ड बन चुका है। 70,545 परिवार का गोल्डन कार्ड बनना बाकी है। कोरोना काल में कार्ड बनाने के प्रक्रिया ठप होने के बाद अब दोबारा शुरू हुई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद कार्ड बनने में प्रगति नहीं होने पर शासन ने अभियान चलाने का फैसला लिया। एसीएमओ डॉ. नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर आगामी 10 से 24 मार्च तक गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान गांव-गांव चलाया जाएगा। इसमें आशा बहू व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिनके कार्ड नहीं बने उन्हें एक दिन पहले पर्ची देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन उन्हें बूथ तक लाकर उनका कार्ड बनवाने का भी काम करेंगे। सभी कार्ड निशुल्क बनाए जाएंगे। जिले में कुल छह लाख 64 हजार 280 परिवार लाभार्थियों में से एक लाख 67 लाख 661 का कार्ड बन गए हैं। चार लाख 96 हजार 619 लाभार्थियों का कार्ड अभी बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed