फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Go-shelter center being built from non-standard material

मानक विहीन सामग्री से निर्मित हो रहा गो-आश्रय केंद्र

Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Go-shelter center being built from non-standard material
सिंहपुर/इन्हौना (अमेठी)। निर्माण कार्य की गुणवत्ता कायम रखने के साथ विकास कार्यों को समय से पूरा कराने के लिए सक्रिय डीएम ने शुक्रवार को सिंहपुर ब्लॉक के साथ प्रधानमंत्री गांव व आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र निर्माण में मानक विहीन सामग्री का प्रयोग होता मिला।
विज्ञापन

समग्र गांव में स्ट्रीट लाइन की स्थापना नहीं मिली। इतना ही नहीं जेई आरईडी व एडीओ समाज कल्याण अनुपस्थित मिले। डीएम ने मानक विहीन निर्माण कार्य को बंद कराते हुए जंाच के लिए टीम गठित करने के साथ अनुपस्थित कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए जवाब मांगा है।
विज्ञापन

डीएम अरुण कुमार शुक्रवार को अचानक निर्माण कार्यों की हकीकत देखने के साथ विकास कार्यों का सत्यापन करने के लिए सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र पहुंच गए। सबसे पहले डीएम ने सिंहपुर ग्राम पंचायत के पूरे फकीरे गांव में 1.20 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन वृहद गो-आश्रय केंद्र के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य की धीमी प्रगति के साथ निर्माण में प्रयुक्त की जा रही मानक विहीन ईंट, मोरंग, गिट्टी व सीमेंट देख डीएम नाराज हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड अयोध्या द्वितीय के जिम्मेदारों को तत्काल कार्य बंद करने का निर्देश देते हुए सामग्री हटाने तथा सहायक अभियंता को कार्य का आगणन कर ठेकेदार से जुर्माना वसूले का निर्देश दिया। डीएम ने ठेकेदार को मानक युक्त सामग्री से निर्माण कार्य करते हुए समय से पूरा करने को कहा।
गो-आश्रय केंद्र निरीक्षण के बाद डीएम ब्लॉक परिसर पहुंच गए। ब्लॉक उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित मिले जेई आरईडी अशोक कुमार व एडीओ समाज कल्याण प्रवीण कुमार का वेतन बाधित करते हुए जवाब-तलब किया।
डीएम ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत किए जा रहे कार्यों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद कार्यों में कमी मिलने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। ब्लॉक के बाद डीएम प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम पहुंच गये। आदर्श गांव में स्वीकृत 76 स्ट्रीट लाइटों में एक भी स्थापना नहीं होने की जानकारी प्रकाश में आई।

डीएम ने दो दिन स्वीकृत स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के साथ ही स्थापित हैंडपंपों की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। गांव में तालाब पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर लेखपाल को पैमाइश कर कब्जा हटाने तथा जिम्मेदारों को गांव का समग्र विकास करने में लापरवाही नहीं बरतने को कहा। डीएम ने विकास कार्यों में लापरवाही की दशा में कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed