फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   girls school basic amethi

Amethi News: बनेंगी निडर, छात्राएं सीखेंगी जूडो कराटे

Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 12 Apr 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
girls school basic amethi
गौरीगंज (अमेठी)। उच्च प्राथमिक स्कूलों में पंजीकृत छात्राएं विपरीत परिस्थिति में अपनी आत्मरक्षा खुद कर सकेंगी। सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को विशेष प्रशिक्षण मिलेगा। जूनियर स्कूलों में कार्यरत अनुदेशकों छात्राओं को शिक्षण के साथ जूडो व कराटे में दक्ष करेंगे। विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं के सामने कई बार विपरीत परिस्थितियां पैदा होती हैं। छात्राएं उसका मुकाबला करने में अपने को असहाय महसूस करती हैं। कई बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिलाने जा रही है।
मिशन शक्ति के तहत जागरूकता के साथ उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिकाओं को अपनी रक्षा स्वयं कर सकने तथा स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

राज्य परियोजना निदेशक ने बेसिक शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया गया है। अनुदेशकों की मदद से छात्राओं को जूडो, कराटे, ताइक्वांडो, लाठी भांजना आदि विधाओं में प्रशिक्षित किया जाएगा। विशेष आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने के साथ स्वच्छता, सुरक्षा व शिक्षा के महत्व पर जागरूक किया जाएगा। छात्राओं के आत्मरक्षा में प्रशिक्षित होने के बाद जहां विपरीत परिस्थितियों मेंं उनमें मुकाबला करने की क्षमता बढ़ेगी, वहीं महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
छात्राओं का बढ़ेगा मनोबल
मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा में प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद बालिकाओं का मनोबल बढ़ेगा। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों के साथ बालिका शिक्षा के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लापरवाही नहीं हो, इसके लिए नियमित निगरानी की जाएगी। संगीता सिंह-बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed