फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl's body found hanging from tree

Amethi News: पेड़ से लटकता मिला किशोरी का शव

Fri, 05 May 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 05 May 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging from tree
भादर (अमेठी) । पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार सुबह किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ की डाल में लटकता मिला। किशोरी के पिता ने हत्या कर डाल से लटकाने का आरोप लगा मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार भोर में घर से निकली। देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो उसका शव घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ की डाल में रस्सी से लटकता मिला। परिवार वालों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने पर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष संदीप राय ने बताया की पीएम रिपोर्ट में हैंगिंग को मौत का कारण बताया गया है। पिता के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश होकर गिरा बुजुर्ग, मौत
बाजार शुकुल (अमेठी)। शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के उरेरमऊ गांव निवासी कन्हैया बक्स सिंह (84) घर में ही बेहोश होकर गिर गए। परिजन लेकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामाख्या भवानी पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने बताया कि गांव के किसी व्यक्ति ने डायल 112 को संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत की सूचना दी थी।सूचना देने वाले व्यक्ति ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। मृतक के कोई संतान नहीं है। वह अपने भतीजे के साथ रहता था। बुजुर्ग के शव का पीएम कराया जा रहा है। जांच के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed