फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girl died under suspicious circumstances, body brought home from Delhi

Amethi News: संदिग्ध हालात में युवती की मौत, दिल्ली से घर लाया शव

Sun, 07 Jul 2024 05:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
Girl died under suspicious circumstances, body brought home from Delhi
अमेठी सिटी। मुंशीगंज इलाके की एक युवती को उसकी बहन का देवर नौकरी दिलाने के नाम पर दिल्ली ले गया। जहां उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। दिल्ली से घर लाए गए शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी दिनेश कुमार की बेटी दिव्यांशु (22) को अयोध्या के भीखापुर थाना क्षेत्र के सहजपुर गांव निवासी उसकी बहन का देवर अंकित कुछ दिन पूर्व घर से यह कहकर ले गया था। उसकी भाभी और दिव्यांशु की बहन रीतू की डिलीवरी होनी है। उसकी देखरेख के लिए ले जा रहे हैंं। इसके बाद वह दिव्यांशु को लेकर दिल्ली चला गया। जब पूछा गया तो उसने कहा कि दिव्यांशु को दिल्ली में नौकरी दिला देंगे। परिवार के लोग दिव्यांशु को वापस लाने की बात कहने लगे। परिवार के लोग दिल्ली आकर उसे ले जाने की बात कहने लगे। तब उसने कहा कि दिव्यांशु को लेकर आ रहे हैं, लेकिन फिर भी नहीं आया। पांच जुलाई को परिवार वालों को जानकारी हुई कि दिव्यांशु की मौत हो गई।
विज्ञापन

अंकित के परिवार वाले दिव्यांशु का शव लेकर आए, लेकिन शव घर पहुंचने के बाद गायब हो गए। दिव्यांशु के परिजनों ने बताया कि आशंका है कि अंकित ने दिव्यांशु की हत्या कर दी, और पूरा मामला छुपाने की कोशिश की। एसओ प्रेमचंद गौतम ने बताया कि परिजनों की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed