फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Girder of canal bridge fell during construction, workers safe

Amethi News: निर्माण के दौरान नहर पुल का गर्डर गिरा, मजदूर सुरक्षित

Tue, 12 Nov 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 12 Nov 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Girder of canal bridge fell during construction, workers safe
तिलोई (अमेठी)। क्षेत्र में राजामऊ के पास फोरलेन पर बन रहे नहर पुल का गर्डर सोमवार को निर्माण के दौरान पिलर से गिर गया। हालांकि हादसे के बाद वहां काम कर रहे लोग सुरक्षित हैं। घटना को लेकर निर्माण को लेकर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। हालांकि विभागीय जिम्मेदार का कहना है कि एक गर्डर गिर गया है। कल से फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

अयोध्या से रायबरेली को जोड़ने वाले फोरलेन मार्ग का निर्माण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कराया जा रहा है। नामित संस्था की ओर से इन दिनों तिलोई तहसील के राजामऊ गांव से गुजरने वाले नहर पर पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है। सोमवार को पुल तैयार करने के लिए खड़े किए गए पिलर पर पटिया डाली जा रही थीं। तभी बीच का पिलर अचानक धंस गया।
विज्ञापन



पिलर धंसने से उसके ऊपर रखीं जा रही पटिया (गर्डर) भी क्षतिग्रस्त होकर पुल में गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी श्रमिक को हानि नहीं पहुंची। गर्डर गिरने क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एनएचएआई के साइड इंजीनियर विकल्प सिंह का कहना है कि गर्डर लगाने के दौरान तकनीकी कारणों से गिर गया है। मंगलवार को फिर से कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed