फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Get punished strongly for women's crimes

महिला अपराधों में कड़ी पैरवी कर दिलाएं सजा

Mon, 16 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Get punished strongly for women's crimes
अमेठी। महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस महकमा लगातार प्रयासरत है। अपराध घटित होने के बाद ऐसे आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मातहतों को सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की ओर से संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले का पुलिस विभाग खासा सक्रिय है। अफसर मातहतों को शासन से जारी दिशा निर्देशों की विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें सक्रिय करने में जुटे हैं। पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी दयाराम सरोज ने सोमवार को जिले के सभी थानों के न्यायालय पैरोकार के साथ गोष्ठी की।
विज्ञापन

गोष्ठी में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला संबंधी अपराधों में न्यायालय में लंबित और विचाराधीन चल रहे मुकदमों की पैरवी के लिए प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। कहा कि न्यायालय से जारी सम्मन, वारंट का तामीला समय से करवाकर गवाहों को न्यायालय में प्रस्तुत कराएं जिससे मुकदमों का निपटारा समय से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी पैरवी नहीं होगी तो आरोपियों को सजा नहीं मिल सकेगी। कड़ी पैरवी करने के बाद ही दोषियों को समय से सजा दिलाई जा सकती है। पुलिस समय से चार्जशीट दाखिल करते हुए न्यायालय में पैरवी कर कम समय में दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी तो जनता में न्याय की भावना उत्पन्न हो सकेगी।

एएसपी ने स्पष्ट किया की महिला अपराधों में पैरवी नहीं करने तथा लापरवाही उजागर होने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सीओ गौरीगंज संतोष कुमार सिंह समेत संबंधित अफसर व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed