फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Gas tanker overturns after colliding with car, inspector dies

Amethi News: कार से टकरा कर गैस टैंकर पलटा, दरोगा की मौत

Tue, 16 Jul 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 16 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Gas tanker overturns after colliding with car, inspector dies
मृतक उपनिरीक्षक बृजभूषण।-परिजन
अमेठी सिटी। थाना क्षेत्र जायस में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मुर्गिहापुर के पास सोमवार को गैस टैंकर व कार में भिड़ंत हो गई। कार सवार दरोगा की मौत हो गई जबकि सिपाही घायल हो गया। बीच हाईवे पर पलटे टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गौरीगंज की एक फैक्टरी से आई विशेषज्ञों की टीम ने सात घंटे बाद टैंकर को सीधकर गैस रिसाव बंद किया। हाईवे किनारे के घर खाली करा दिए गए। बिजली आपूर्ति व मोबाइल फोन बंद रहा। करीब सात घंटे आवागमन बंद कर रूट डायवर्जन किया गया।
विज्ञापन


गौरीगंज की ओर से एक टैंकर गैस लेकर रायबरेली की ओर जा रहा था। जायस इलाके में रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे पर मुर्गिहापुर गांव के पास सामने से आ रही एक कार से टैंकर की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बेकाबू टैंकर वहीं पलट गया। उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन


उधर कार सवार प्रयागराज के थाना नवाबगंज के अंधियारी गांव निवासी दरोगा बृजभूषण (58) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ कार में मौजूद सिपाही संतराज जख्मी हो गया। दरोगा गौरीगंज के विद्युत चोरी निरोधक थाने में तैनात थे, सिपाही भी वहीं तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जख्मी सिपाही का गौरीगंज जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गैस रिसाव होने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। पुलिस ने हाईवे पर स्थित मुर्गिहापुर, गांधीनगर व कासिमपुर के करीब एक किमी की लंबाई में घरों को खाली करा दिया है। लोगों को वहां से दूर भेज दिया गया है।

पुलिस ने पूरे क्षेत्र को सील कर आवागमन बंद करा दिया और वाहनों को दूसरे रास्तों से गुजारा गया। क्षेत्र की बिजली आपूर्ति, लोगों के मोबाइल फोन भी बंद करा दिए गए थे। एसपी अनूप कुमार सिंह ने बताया कि चार क्रेनों के जरिये पलटे टैंकर को सीध किया गया। उसके बाद गौरीगंज स्थित एसीसी फैक्टरी के विशेषज्ञों की टीम ने गैस का रिसाव रोका। डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की और स्थिति का जायजा लिया।

परेशान रहे लोग
टैंकर पलटने के बाद गैस रिसाव होने से मोबाइल फोन व बिजली सप्लाई बंद होने से क्षेत्रीय लोग काफी परेशान रहे। स्कूल से आने के बाद दोपहर में बच्चों को काफी दिक्कत हुई। इसके अलावा सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे बंद होने से भी लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। गौरीगंज से यातायात का डायवर्जन कर जामो रोड पर मोड़ दिया गया था। इसी तरह जायस से यातायात को मोहनगंज रोड पर मोड़ा गया था।
--------

रायबरेली ले जाया गया दरोगा का शव, सिपाही भी एम्स में भर्ती, डीएम व एसपी ने जाना हाल
अमेठी सिटी। जनपद के जायस इलाके में हुए सड़क हादसे में मृत सब इंस्पेक्टर बृजभूषण चतुर्वेदी मूल रूप से प्रयाग राज के थे लेकिन उनका निजी आवास रायबरेली में भी था। पोस्टमार्टम के बाद शव रायबरेली ले जाया गया। वहीं जख्मी सिपाही को भी गौरीगंज से रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया। डीएम व एसपी ने एम्स पहुंच कर सिपाही का हाल जाना।
हादसे का शिकार हुए दरोगा बृजभूषण चतुर्वेदी (58) मूलत: प्रयागराज के नवाबगंज इलाके के अंधियारी गांव के निवासी थे लेकिन वह रायबरेली के निरालानगर में निजी मकान बनवाकर रहने लगे थे। उनकी पत्नी मुन्नी चतुर्वेदी भी पुलिस में हैं। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे दरोगा के बेटे अमित चतुर्वेदी ने बताया कि उनकी मां पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। वह लखनऊ में तैनात हैं। परिवार में उनके अलावा एक छोटी बहन आरोही चतुर्वेदी है। वह पढ़ाई कर रही है। अमित एडवोकेट हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक दरोगा व जख्मी आरक्षी विभागीय विवेचनात्मक कार्रवाई के लिए निकले थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव रायबरेली स्थित आवास पर ले जाया गया। बिजिलेंस के एसपी अरविंद मिश्रा भी दरोगा के घर पहुंचे
जख्मी आरक्षी संतराज भी रायबरेली पुलिस लाइन के पास लालापुरवा निवासी हैं। उनको गौरीगंज से रायबरेली के एम्स में भर्ती कराया गया है। डीएम व एसपी ने वहां पहुंचकर उनका हाल जाना और इलाज की व्यवस्था देखी।




चालक की हो रही तलाश: इंस्पेक्टर
जायस थाने के इंस्पेक्टर रवि सिंह का कहना है कि गैस टैंकर पश्चिम बंगाल से लखनऊ जा रहा था। जायस क्षेत्र में मुर्गिहापुर के पास हादसा हो गया। हादसे के बाद से टैंकर चालक लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। उनका कहना है कि सूचना मिल रही है कि चालक जायस क्षेत्र का ही रहने वाला है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed