फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Garbage will be collected at the Resource Recovery Center of 13 Gram Panchayats

Amethi News: 13 ग्राम पंचायतों के रिसोर्स रिकवरी सेंटर पर एकत्र होगा कूड़ा

Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 22 May 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Garbage will be collected at the Resource Recovery Center of 13 Gram Panchayats
अमेठी सिटी। जून के प्रथम सप्ताह में जिले की 13 ग्राम पंचायतों आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) पर कूड़ा एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले के विकासखंडों में एक-एक ग्राम पंचायत का चयन पहले चरण में किया गया है। पहले चरण के बाद अन्य ग्राम पंचायतों को शामिल करने की योजना है। पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में रिसोर्स रिकवरी सेंटर बनाए गए हैं। गांव भर के कूड़े को एकत्र कर उसकी छंटाई का कार्य किया जाना है। पूरे जिले में करीब 100 ग्राम पंचायतों में आरआरसी सेंटर का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि पहले चरण में चुनाव बाद विकासखंड की एक-एक ग्राम पंचायत से शुरुआत की जानी है। हर माह आरआरसी की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस तरह गांव के कूड़े से प्लास्टिक कचरे को अलग करके उसे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सेंटर भेजना होगा। वहीं लोहा या धातु से बने कचरे को कबाड़ में बेच दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed