{"_id":"65e3818bba3c57e2fa064619","slug":"gagar-chadar-procession-took-out-with-aqidat-amethi-news-c-96-1-brp1002-114597-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अकीदत के साथ निकला गागर-चादर जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अकीदत के साथ निकला गागर-चादर जुलूस
Sun, 03 Mar 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
अमेठी। शहर के रायपुर फुलवारी स्थित बाबा लोटन शाह की तकिया स्थित हजरत लोटन शाह के सालाना उर्स के लिए शनिवार को अकीदतमंदों ने बाबा को चादर पेश की और चादर व गागर का जुलूस निकाला।
शुक्रवार की रात में कव्वाली हुई, जिसमें कलाकारों ने इंसानियत का संदेश दिया। सबसे पहले फज्र की नमाज के बाद कुरानख्वानी हुई। मगरिब की नमाज के वक्त चादर व गागर का जुलूस निकला जो अमेठी गौरीगंज मार्ग से निकलकर सगरा तिराहा स्थित पूर्व चेयरमैन मरहूम रशीद खां के दरवाजे से होता हुआ बाबा के आस्ताने पर पहुंचा। जहां पर अकीदतमंदों ने बाबा को चादर पेश की। जुलूस कई जगह जगह स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
मेले में जायरीनों का मजमा लगा रहा। दरगाह में चादर चढ़ाकर मनौती मांगी। इस मौके पर जाहिद खां, हीराशाह, नासिर, रोमान, सोहेल, अल्तमस खान, गुड्डा, शाहबाज खान आदि मौजूद रहे।