फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fully vaccination helps from covid

कोविड संक्रमण से बचाव को संपूर्ण टीकाकरण अनिवार्य

Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
fully vaccination helps from covid
गौरीगंज (अमेठी)। कोविड संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के पहले टीकाकरण पूर्ण करने की कवायद और तेज हो गई है। महाअभियान के जरिए लोगों को दोनों डोज का टीकाकरण कराने के लिए कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। एसीएमओ ने पहली डोज लगवा चुके लोगों से दूसरी डोज लगवाने तथा टीकाकरण करा चुके लोगों से पोर्टल से प्रमाण पत्र डाउनलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कोविड टीकाकरण महाअभियान संचालित करने में जुटा है। टीकाकरण की समीक्षा व निगरानी में बड़ी संख्या में लोगों के द्वारा कोविड टीके की पहली डोज लगवाने तथा दूसरी डोज नहीं लगवाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में लोगों को संभावित कोविड संक्रमण की तीसरी लहर के पहले टीकाकरण अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण महाअभियान चल रहा है। महाअभियान में लोगों को कोविड टीकाकरण कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। एसीएमओ ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि जिन लोगों ने कोविड टीका नहीं लगवाया है, वे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर अपना टीकाकरण करा लें। जिनकी कोविड टीके की दूसरी डोज लगना बाकी रह गई है, वे भी समय अवधि पूर्ण होने पर दूसरी डोज अवश्य लगवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएम बसंत कुमार राय ने बताया कि कोविड का पूर्ण टीकाकरण करके ही हम संभावित तीसरी लहर से बच सकते हैं। डीपीएम ने बताया कि कोविड टीका की दोनों डोज लगाने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर के जरिए कोविन पोर्टल से अपना कोविड टीकाकरण सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं। भविष्य में कोविड टीकाकरण के प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed