फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   free oil salt and chana with food grain distributed to people

आंशिक उठान के बाद शुरू हुआ खाद्यान्न वितरण

Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
free oil salt and chana with food grain distributed to people
अमेठी। शासन के निर्देश पर आंशिक उठान के बाद रिफाइंड, नमक व चना के साथ मुफ्त खाद्यान्न वितरण रविवार को शुरू हो गया। खाद्यान्न वितरण को लेकर अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उचित दर की दुकानों पर मौजूद रहे। कार्डधारकों को निशुल्क खाद्यान्न व अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को इस बार मुफ्त खाद्यान्न (गेहूं व चावल) के साथ प्रति कार्ड धारक को एक-एक किलो चना, रिफाइंड व नमक का वितरण करने का निर्देश दिया गया है। शहर स्थित विपणन शाखा गोदाम से शनिवार देर रात और रविवार सुबह तक कोटेदारों ने खाद्यान्न व अन्य सामग्रियों का उठान किया। विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से कोटेदारों को मात्र 50 कार्डधारकों के सापेक्ष नौ क्विंटल गेहूं, छह क्विंटल चावल के साथ प्रति कार्ड धारक को एक-एक किलो साबुत चना, रिफाइंड और नमक विपणन शाखा गोदाम से उठान में दिया गया।
विज्ञापन

आंशिक उठान होने से जहां कोटेदारों को रविवार सुबह खाद्यान्न वितरण के समय कार्ड धारकों की खरी खोटी सुननी पड़ी, वहीं कोटेदारों को खाद्यान्न उठान के लिए अतिरिक्त खर्च का भार उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र स्थित उचित दर विक्रेता की दुकानों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा विभाग के अधिकारी व संबंधित पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। दुकानों पर खाद्यान्न वितरण के समय कार्डधारकों के साथ मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने खाद्य सामग्री के साथ फोटो भी खिंचवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 कार्ड धारकों के अलावा अन्य कार्ड धारकों को मायूस होकर लौटना पड़ा। दुकानदारों ने कार्ड धारकों को समझाते हुए बताया कि खाद्यान्न मिलते ही जल्द खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। कई कोटेदारों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस बार चालान रसीद में उन्हें खाद्यान्न ले जाने का वाहन खर्च आदि नहीं काटा गया है। कहीं-कहीं सुबह खाद्यान्न उठान होने के चलते वितरण कार्य देर से शुरू हुआ।

तेल, नमक, चना पाकर खुश दिखे कार्ड धारक
उचित दर विक्रेता की दुकानों पर रविवार को खाद्यान्न वितरण शुरू हुआ। कार्ड धारकों को निशुल्क गेहूं और चावल के साथ रिफाइंड, साबुत चना और नमक वितरित किया गया। खाद्यान्न के साथ उक्त सामग्री पाकर कार्ड धारक खुश दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed