{"_id":"684dc66c474748e4ad0ae0ca","slug":"four-trains-will-run-on-changed-routes-today-amethi-news-c-96-1-ame1002-142533-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: आज बदले रूट से चलेंगी चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: आज बदले रूट से चलेंगी चार ट्रेनें
Sun, 15 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर रविवार को अंडरपास निर्माण के कारण छह घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा, जिससे अमेठी, गौरीगंज, जायस और फुरसतगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा। इस अवधि में चार ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि एक ट्रेन लखनऊ में रोकी जाएगी। ट्रेनों की लेटलतीफी की संभावना भी बढ़ गई है।
रविवार सुबह 11:10 से शाम 5:10 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और भटिंडा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन को सुल्तानपुर रूट से संचालित किया जाएगा। ये ट्रेनें अमेठी, गौरीगंज, जायस और फुरसतगंज स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इसके अलावा आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस को लखनऊ में लगभग डेढ़ घंटे रोका जाएगा।
निर्माण तय समय में पूरा नहीं हुआ तो अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी असर पड़ सकता है। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि लखनऊ-प्रतापगढ़ रेलमार्ग पर तीन स्थानों कनकहा-निगोहां, बछरावां-कुंदनगंज रेलखंड और कनकहा स्टेशन पर अंडरपास बनाया जा रहा है। इस कार्य के दौरान अप और डाउन दोनों लाइनें प्रभावित रहेंगी।