{"_id":"6805459afd47fa10640f1448","slug":"four-teams-reached-the-semi-finals-amethi-news-c-96-1-ame1002-138722-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सेमीफाइनल में पहुंची चार टीमें
Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 21 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय विकास क्षेत्र के सिंदुरवा गांव में आयोजित तीन दिवसीय 57वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन डे-नाइट लीग मैचों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। देर रात तक चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और दर्शकों को रोमांच से भर दिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन पहला मैच प्रयागराज हॉस्टल और सुल्तानपुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें प्रयागराज हॉस्टल टीम ने 25-12 से जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में नॉर्दन रेलवे दिल्ली ने कुरुक्षेत्र हॉस्टल टीम को 25-20 से हरा दिया। तीसरे मैच में डीएलडब्ल्यू वाराणसी ने सुल्तानपुर टीम को 25-20 से हराकर बढ़त बनाई।
चौथा मुकाबला एनईआर गोरखपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज टीम के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने लगातार दो सेट 25-15 और 25-20 से जीत दर्ज की। पांचवें मुकाबले में साईं हॉस्टल रायबरेली ने नॉर्दन रेलवे दिल्ली टीम को 25-12 और 25-18 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजक अकसाम अहमद ने जानकारी दी कि लीग मैचों के बाद डीएलडब्ल्यू वाराणसी, एनईआर गोरखपुर, साईं हॉस्टल रायबरेली और नॉर्दन रेलवे दिल्ली की टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।