फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four smugglers arrested with smack

Amethi News: स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four smugglers arrested with smack
अमेठी सिटी। मोहनगंज व जामों पुलिस ने बुधवार को एक-एक और कमरौली पुलिस ने दो तस्करों को स्मैक संग गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने चालान कोर्ट को भेजा है।
विज्ञापन

मोहनगंज के भेलाई कला गांव के रहने वाले मेराज अहमद को पूरे मुकंद नहर मोड़ के पास पुलिस ने 38 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जामों के पूरे गुलजार मजरे दखिनवारा गांव निवासी मुन्ना उर्फ सद्दाम को पुलिस ने अहद मोड़ के पास से 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। कमरौली पूरे गोसाई मजरे पलिया पश्चिम गांव निवासी रवीन्द्र गिरी को जाफरगंज नाले के पास 35 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। वहीं, सराय आलम मजरे नियांवा गांव निवासी शत्रोहन को सिंदुरवा रेलवे क्राॅसिंग के पास 45 ग्राम स्मैक के साथ पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए सभी स्मैक तस्करों के खिलाफ संबंधित थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बरामद स्मैक की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। सभी तस्करों ने शौक पूरा करने के लिए बाराबंकी के रास्ते स्मैक खरीदकर जिले में बिक्री करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed