फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four ITIs of the district will be equipped with modern resources

Amethi News: अत्याधुनिक संसाधनों से लैस होंगे जिले के चार आईटीआई

Fri, 31 Jan 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 31 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Four ITIs of the district will be equipped with modern resources
अमेठी सिटी। भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की मदद से आईटीआई में विद्यार्थियों को ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्रशिक्षित कर रोजगार की राह आसान की जाएगी। आधुनिक टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चार आईटीआई का चयन करते हुए साढ़े तीन करोड़ से प्रति आईटीआई में सरकार कार्यशाला का निर्माण करवाएगी। कार्यशाला को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस कर विद्यार्थियों को अलग-अलग चार ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन




जिले के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले युवाओं को अब नए दौर के उद्योगों की मांग के अनुरूप हुनरमंद बनाने के साथ-साथ नौकरी के लिए तैयार किया जाएगा। रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल, थ्रीडी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, उत्पादन आदि के क्षेत्र में भविष्य में रोजगार की संभावना बढ़ रही है। ऐसे में अब विद्यार्थियों को इन पाठ्यक्रम में प्रशिक्षित करने की दिशा में काम शुरू हो गया है। इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड और व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के बीच प्रदेश स्तर पर करार हुआ है।
विज्ञापन



पहले चरण में अमेठी व जायस आईटीआई ऊच्चीकृत करने के बाद दूसरे चरण में गौरीगंज, मुसाफिरखाना, जगदीशपुर और तिलोई का चयन हुआ है। चयनित चारों आईटीआई में मल्टी स्टोरी कार्यशाला निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की जा चुकी है। साथ ही लोक निर्माण विभाग से कार्यशाला निर्माण के लिए प्रति आईटीआई करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। शासन से धन मिलने के बाद कार्यशाला का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा प्रशिक्षण
नई तकनीकि वाले तीन पाठ्यक्रमों में पहला, आर्टिजन यूजी एडवांस टूल, दूसरा इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और तीसरा पाठ्यक्रम मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल है। बेसिक्स ऑफ डिजाइनर एंड वर्चुअल वेरिफिकेशन (मैकेनिकल) में अभ्यर्थियों को मशीन और प्लांट्स के पुर्जे तैयार करना सिखाया जाएगा। इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्यूफैक्चरिंग टेक्नीशियन ट्रेड में रोबोट्स के माध्यम से कार्य के बारे में सिखाया जाएगा। एडवांस सीएनसी मशीनिंग ट्रेड से सॉफ्टवेयर से डिजाइन तैयार कर लेजर मशीनों से कटिंग की जाएगी। आर्टिजन यूजिंग एडवांस टूल्स में निपुण युवा मूर्तिकार, वाणिज्यिक कलाकार, दृश्य कलाकार, खिलौने, फुटवियर मेकिंग, ज्वेलरी मेकिंग आदि में कॅरिअर बना सकेंगे। इसकी अवधि एक वर्ष की तय की गई है।


अभी इनमें मिल रहा प्रशिक्षिण
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए जिले में छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की स्थापना की गई है। यहां इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, मैकेनिक ट्रैक्टर, ड्राफ्टमैन सिविल, टर्नर, सिविंग एंड फैशन टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग आदि अहम ट्रेड की पढ़ाई होती है। इससे हजारों की संख्या में युवाओं के कौशल को निखारा जा रहा है।

आधुनिक मशीनों पर मिलेगा प्रशिक्षण
एमओयू के तहत आईटीआई में अत्याधुनिक वर्कशॉप, स्मार्ट क्लास का निर्माण, आधुनिक मशीनों को लगाने, उपकरण, ई-कंटेंट, सॉफ्टवेयर का विकास आदि शामिल है। इन चयनित आईटीआई में कोर्स में इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा।


दो आईटीआई में पहले से चल रहा प्रशिक्षण
जिले में संचालित अमेठी व जायस आईटीआई में ऑटोमोबाइल रिपेयर एंड मेंटेनेंस जूनियर टेक्नीशियन, प्लंबर तथा बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल जूनियर टेक्नीशियन कोर्स में प्रशिक्षण शुरू हो चुका है।





जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
जिले के चार आईटीआई को अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधा से लैस करने को मंजूरी मिल चुकी है। भूमि चिह्नित हो चुकी है। कार्यशाला निर्माण के लिए शासन से धन की मांग की गई है। कार्यशाला निर्माण के बाद टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से प्रशिक्षण के आवश्यक उपकरण व मशीन का प्रबंध करवाते हुए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
-विवेक कुमार, प्राचार्य आईटीआई गौरीगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed