फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Four arrested for making investments by luring

प्रलोभन देकर निवेश कराने वाले चार गिरफ्तार

Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for making investments by luring
गौरीगंज (अमेठी)। प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में निवेश कर एक वर्ष में दोगुना पैसा कमाने का प्रलोभन देने वाले चार लोगों को एसटीएफ लखनऊ व गौरीगंज थाने की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। पकड़े गए लोगों के पास से बड़ी संख्या में जालसाजी में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस चारों के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव पडरी निवासी सर्वेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 18 जून को चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्जकर पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप था कि जिला बुलंदशहर के थाना अरनिया के गांव सूरतपुर कला निवासी अंकित कुमार, झारखंड के थाना रांची सदर के बसंत बिहार कॉलोनी निवासी बृजमोहन सिंह, झारखंड के ही मो. फैयजान तथा सुभाष तुकाराम देवकले ने साइन सिटी फूड्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (जो प्रापर्टी डेवलेपर है) का आकर्षक प्लान दिखाकर कंपनी में पैसा लगाकर एक वर्ष में दोगुना मुनाफा कमाने का प्रलोभन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के जरिये यह भी कहा गया है कि इनके झांसे में आकर उन्होंने दिसंबर 2017 में एक लाख रुपये का चेक दिया जो तीन जनवरी 2018 को क्लियर भी हो गया। आरोप लगाया कि जब वह एक वर्ष बाद लखनऊ स्थित उनके ऑफिस गए तो वहां ताला बंद था। पता करने पर जानकारी हुई कि कंपनी हजारों लोगों से करोड़ों रुपये निवेश कराकर रकम लेकर भाग गई।
गौरीगंज पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ के साथ मिलकर चारों को लखनऊ के पिकअप भवन फ्लाईओवर के नीचे दबोच लिया। पूछताछ में उक्त लोगों ने सर्वेश के अलावा बड़ी संख्या में लोगों का कंपनी में निवेश कराने की बात स्वीकार की।
इनके पास से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईडी पैड, मुहर, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट व विभिन्न बैंकों के पासबुक बरामद किए गए। बरामद सामग्री को चार बैगों में सील करते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि पकड़् गए ये सभी यूपी के साथ ही बिहार, झारखंड समेत कई प्रदेशों में अलग-अलग नाम से कंपनी खोलकर लोगों का पैसा हड़पने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed