{"_id":"678aadd1e022e4de73037c92","slug":"four-accused-arrested-with-225-grams-of-smack-amethi-news-c-96-1-ame1002-133305-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 225 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 225 ग्राम स्मैक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 18 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नशा मुक्त अमेठी अभियान में शुक्रवार को मोहनगंज व मुसाफिरखाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 225 ग्राम स्मैक संग तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक की कीमत पुलिस 33 लाख रुपये बता रही है।
मोहनगंज पुलिस ने नहर पुलिया बधौना के पास संदिग्ध हालात में मौजूद पूरे दशवंत सिंह मजरे खानापुर चपरा गांव निवासी मनोज सरोज को 25 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया। इसके साथ ही पुलिस टीम ने लोधवरिया पुलिया के पास से पूरे छिद्दी मजरे खानापुर चपरा गांव निवासी बब्लू गोसाई को 35 ग्राम स्मैक संग पकड़ लिया। छतहुआ के पास पुलिस ने मेढौना गांव निवासी जगत बहादुर कोरी को भी 45 ग्राम स्मैक संग गिरफ्तार किया।
इसके अतिरिक्त मुसाफिरखाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद नेवाज गांव के पास जमुवारी तकिया गांव निवासी समीर को 120 ग्राम स्मैक के साथ धर दबोचा। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बरामद स्मैक बाराबंकी से खरीदने व चोरी छिपे अलग-अलग स्थानों पर बेचने की बात स्वीकार की। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मुसाफिरखाना व मोहनगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए स्मैक तस्करों पर गैंगस्टर सहित कई आपराधिक केस पहले से ही दर्ज हैं। इन सभी का चालान कोर्ट भेजते हुए स्मैक तस्करी में संलिप्त अन्य की तलाश की जा रही है।