{"_id":"61e9946b7c3dc5672159906e","slug":"for-the-long-life-of-the-child-women-will-keep-fast-today-amethi-news-lko614319261","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतान की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर (अमेठी)। इस बार सकट चौथ के दिन सौभाग्य नामक बहुत ही शुभ योग बनने जा रहा है। माघ के महीने में पड़ने वाले सकट चौथ के इस पर्व पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर पूजा पाठ करती हैं।
माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ का व्रत 21 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ के व्रत में माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छी सेहत और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना के लिए भगवान गणेश की विशेष रूप से पूजा-उपासना करती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ का व्रत भगवान गणेश के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का त्योहार होता है। मान्यता है जो भी सकट चौथ का व्रत विधि-विधान के साथ रखता है उसके जीवन में आने वाला संकट खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
क्योंकि सकट चौथ के दिन ही भगवान गणेश के जीवन पर सबसे बड़ा संकट आया था। प्रत्येक वर्ष माघ के महीने में सकट चौथ के दिन भगवान गणेश को मोदक, लड्डू और दूर्वा अर्पित किया जाता है। इस दिन गणेश स्तुति, गणेश चालीसा और सकट चौथ व्रत कथा का पाठ किया किया जाता है।
सकट चौथ का शुभ मुहूर्त
काशी हिंदू विश्वविद्यालय काशी से आचार्य की डिग्री हासिल कर शोध पूरा कर रहे ज्योतिषाचार्य आशुतोष पांडेय के अनुसार इस वर्ष सकट चौथ का व्रत माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 21 जनवरी शुक्रवार को सुबह 8:51 बजे से शुरू होकर अगले दिन 22 जनवरी की सुबह 9:14 बजे तक रहेगा।
इस बार बन रहा शुभ योग
इस बार सकट चौथ पर सौभाग्य नाम का शुभ योग बनेगा। यह शुभ योग 21 जनवरी को दोपहर 3:06 बजे तक रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। सौभाग्य योग पर शुभ कार्य और पूजा करने पर हमेशा सफलता की प्राप्ति होती है। सकट चौथ पर अभिजित मुहूर्त का समय दोपहर 12:11 बजे से 12:54 बजे तक रहेगा।
सकट चौथ पर चंद्रोदय का समय
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि चतुर्थी तिथि पर व्रत रखने के बाद चंद्रमा का दर्शन अवश्य किया जाता है। ऐसे में 21 जनवरी की रात को सकट चौथ पर चंद्रमा 9:05 बजे पर होगा। ऐसे में जो महिलाएं सकट चौथ का व्रत रखेंगी वे पूजा के बाद चंद्रमा के दर्शन करते हुए जल अर्पित करें और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त करें। इसके बाद व्रत का पारण करें।
सकट चौथ पर विधि पूर्वक करें पूजा
सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें। लाल वस्त्र पहनकर भगवान गणेश की पूजा करें। भगवान गणेश की पूजा करने के लिए मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति होनी चाहिए। पूजा में गणेश मंत्र का जाप करना बेहद फलदायी बताया गया है। गणेश मंत्र का जाप करते हुए 21 दूर्वा भगवान गणेश को अर्पित करें। पूजा के बाद रात में चांद को अर्घ्य दें। फिर फलाहार करते हुए व्रत का पारण करें।