फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog prevails in the morning, cold knocks

Amethi News: सुबह छाया रहा कोहरा, ठंड की दस्तक

Mon, 04 Nov 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 04 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Fog prevails in the morning, cold knocks
अमेठी सिटी। मौसम का मिजाज सोमवार को सुबह बदल-बदला सा नजर आया। चारों ओर कोहरे की चादर दिखाई दी है। इस दौरान हाईवे सहित अन्य सड़कों से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कोहरे की वजह से वाहन चालकों की दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन



जिले में सुबह-शाम हल्की ठंडी के साथ ही अब कोहरा भी पड़ने लगा है। सोमवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने से वाहन हेडलाइट जलाने के बाद भी रेंगते नजर आए। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छंट तो गया, लेकिन बादल छाए रहे, जिससे दिनभर धूप व छांव का दौर चलता रहा। मौसम का मिजाज अब बदलता हुआ दिखाई देने लगा है। लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन



ठंड की दस्तक के साथ सोमवार को लोगों को पहली बार कोहरा छाया हुआ दिखाई दिया। सुबह लोग नींद से जागे तो चारों ओर घना कोहरा छाया था। हालांकि शहरी क्षेत्र में धुंध कुछ हल्की रही, लेकिन शहर के बाहरी मार्गों पर कोहरे की चादर छाने से दृश्यता कम रही। सुबह चार बजे गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट में लोग कोहरे के बीच टहलते रहे। भगवान भास्कर के दर्शन काफी देर से हुए। सुबह नौ बजे के बाद धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में कोहरा व सिहरन का असर बढ़ने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 24 घंटे मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है।





कोहरे में वाहन चलाते समय बरतें विशेष सावधानी
अमेठी सिटी। शीत ऋतु में धुंध व कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो जाता है। ऐसे में वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि धुंध व कोहरे में वाहन चलाते समय गति धीमी रखें। गाड़ियों की खिड़कियां थोड़ी खुली रखें। फॉग लाइट का प्रयोग करें। ब्लोअर चलाते समय गाड़ी में एयर पास होने दें। वाहन चलाते समय आगे और पीछे चल रहे वाहनों से निश्चित दूरी बनाकर रखें। हेड लाइट जलाकर रखें। सड़क अथवा सड़क के किनारे गाड़ी खराब होने पर इंडीकेटर देते रहें। यात्रा के समय बाईं तरफ ही वाहन चलाएं। शहरी क्षेत्र में जहां डिवाइडर हो, वहां डिवाइडर के सहारे और एक्सप्रेसवे पर अपनी निर्धारित लेन पर ही यात्रा करें। निजी वाहन के पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर और व्यावसायिक वाहनों में आगे सफेद व पीछे लाल रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed