फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Fog breaks speed, cold winds bring down mercury

Amethi News: रफ्तार पर कोहरे का ब्रेक, सर्द हवा से लुढ़का पारा

Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Fog breaks speed, cold winds bring down mercury
गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा। - फोटो : गौरीगंज के टिकरिया में बुधवार सुबह छाया कोहरा।
अमेठी सिटी। जिले में बुधवार को ठंड के तीखे तेवर दिखे। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। सड़कों पर दृश्यता कम होने के कारण वाहनों की गति धीमी रही। दिन भर आसमान में धुंध बनी रही। पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे सिहरन महसूस हुई। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक रहा।
विज्ञापन

टांडा-बांदा हाईवे सहित जिले के अन्य मार्गों पर कोहरे का असर देखने को मिला। कई स्थानों पर दृश्यता 10 मीटर से कम रही। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। भारी वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते रहे, जबकि छोटे वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे और ठंड के कारण सुबह लोग देर से घरों से बाहर निकले। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम चहल-पहल रही। ठंड बढ़ने के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं की है। इससे लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

गेहूं को लाभ, फूल वाली फसलों पर खतरा : घने कोहरे और सर्द हवा से फूल वाली फसलों पर पाले का खतरा मंडराने लगा है। गौरीगंज के किसान सरयू प्रसाद और राममिलन ने बताया कि लंबे समय तक कोहरा रहने से आलू, सरसों, मटर और चने की फसलों पर बुरा असर पड़ सकता है। किसान गौरीशंकर और रामदेव ने बताया कि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अनुकूल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed