फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Flying squad teams should remain mobile in the areas: Expenditure Observer

उड़न दस्ता टीमें क्षेत्रों में रहें भ्रमणशील : व्यय प्रेक्षक

Sat, 27 Apr 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 27 Apr 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Flying squad teams should remain mobile in the areas: Expenditure Observer
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते एसपी डीएम
अमेठी। जिले के चुनाव व्यय प्रेक्षक संजय कुमार भारतीय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिले के अफसरों के साथ बैठक की। निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कि उड़न दस्ता टीमें अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें। वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग करें। सी-विजिल ऐप पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने स्थैतिक निगरानी टीम को निर्देश दिए कि चिन्हित चेक पॉइंट्स, बैरियर पर बराबर चेकिंग करें।
विज्ञापन

इस दौरान नकदी, शराब, पैसा, आभूषण व अन्य सामग्री पाए जाने पर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक काम करें। जिस टीम को जिस पॉइंट पर लगाया गया है, वहां वह उपस्थित रहे। कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आकस्मिक चेकिंग भी की जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह के साथ निर्वाचन को लेकर गठित उड़न दस्ता टीम, निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो सर्विलांस टीम व व्यय अनुवीक्षण टीमों सहित अन्य जिम्मेदार अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन






कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण



अमेठी सिटी। डीएम निशा अनंत व एसपी अनूप कुमार सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अफसरों ने कंट्रोल रूम के संबंधित जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed