{"_id":"6733af35f8303396da02c026","slug":"flowers-showered-by-bulldozer-on-padyatra-amethi-news-c-96-1-ame1010-129329-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: पदयात्रा पर बुलडोजर से बरसाए फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: पदयात्रा पर बुलडोजर से बरसाए फूल
Wed, 13 Nov 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर में पदयात्रा के दौरान विधायक राकेश प्रताप सिंह जेसीबी पर चढ़कर पुष्पवर्षा व स्वागत करत
जगदीशपुर (अमेठी)। पदयात्रा के दूसरे दिन थौरी चौराहे पर विधायक ने परोक्ष रूप से एक बार फिर सपा पर हमला बोला। पदयात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां राम और राष्ट्र का नाम आएगा, वहां विधायकी रहे न रहे, इसकी उन्हें परवाह नहीं। वे विधायकी और राजनीति दोनों छोड़ देंगे। लोगों ने जगह-जगह पदयात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया।
सपा विधायक की अगुवाई में सोमवार को गौरीगंज से अयोध्या धाम के लिए निकली पदयात्रा नेवादा गांव में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह आगे को रवाना हुई। पदयात्रियों ने थौरी के रास्ते आमघाट पुल व हलियापुर होते हुए अयोध्या जिले की सीमा में प्रवेश किया। सपा विधायक के साथ बड़ी संख्या में पैदल चल रहे श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। सड़कों के किनारे खड़े लोगों ने यात्रा का स्वागत करते हुए जगह-जगह पुष्प वर्षा की।
थौरी में राजेश्वर प्रताप सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने बुलडोजर से फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीशपुर राकेश विक्रम सिंह, मानसिंह राठौर, डॉ. प्रज्ञा वाजपेयी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बाजारशुकुल दद्दन सिंह, सोनू यज्ञसेनी, विजय कौशल, डॉ. एसएन सिंह, संजय सिंह, सुनील सेठ, चिरंजीव पांडेय, विनोद कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभु के स्मरण से निर्मल हो जाता है व्यक्ति का चित्त
सोमवार को महात्मा बलदेव इंटर कॉलेज यात्रा का रात्रि विश्राम स्थल रहा। विश्राम स्थल पर प्रयागराज से पधारे प्रवाचक दिनेश त्रिपाठी महराज ने लोगों को श्रीराम कथा सुनाई। प्रवाचक ने कहा कि प्रभु का क्षणिक स्मरण सभी व्याधियों को दूर कर देता है। प्रभु के स्मरण से व्यक्ति का चित्त निर्मल हो जाता है। प्रभु श्रीराम घट-घट में विराजमान हैं। जो सच्चे मन से प्रभु श्रीराम का स्मरण करता है, उसे उनकी कृपा अवश्य मिलती है। ज्ञान वह है, जिसमें अभिमान न हो। राम कथा जीव को प्रभु से मिलाने का माध्यम है। मंगलवार को यात्रा का रात्रि विश्राम ओम सत्यनाम कोटवाधाम रामनरेश रामरती शिक्षण संस्थान इनायतनगर मिल्कीपुर में होगा। यहां दूरदर्शन के कलाकार भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।
एक घंटे तक जाम रहा रायबरेली-अयोध्या हाईवे
जगदीशपुर (अमेठी)। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह की अगुवाई में अयोध्या धाम को निकली पदयात्रा सुबह करीब 11 बजे थौरी चौराहे पर पहुंची। इस दौरान रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर भीषण जाम लग गया। करीब एक घंटे तक दो किलोमीटर की दूरी में आमघाट तक दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। यात्रा के आगे निकल जाने के बाद यातायात बहाल हो सका।