{"_id":"6452a50276814520b7019154","slug":"flirting-youths-threatened-to-create-ruckus-in-marriage-amethi-news-c-13-1-214982-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: छेड़खानी करने वाले युवकों ने दी शादी में बवाल करने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: छेड़खानी करने वाले युवकों ने दी शादी में बवाल करने की धमकी
Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव पतियरिया निवासी पिता ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पुत्री की शादी में सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री से दो युवक छेड़खानी करते थे। दस मई को उसकी बरात आनी है। कहा है कि छेड़खानी करने वाले युवकों ने शादी के दिन बवाल करने की धमकी दी है।
बुधवार को डीएम के पास पहुंचे गांव निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि विजय करन उर्फ गुड्डू और अजय उर्फ रिंकू उसकी बेटी से आए दिन छेड़खानी किया करते थे। दोनों के खिलाफ दस फरवरी को अमेठी कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। युवकों की हरकत से आजिज पिता ने उसकी शादी तय कर दी जिसकी दस मई को बरात आनी है।
अब आरोपी गांव वालों से शादी में बवाल करने की धमकी दे रहे हैं। आरोपियों का कहना है कि यदि मुकदमा नहीं वापस लिया गया तो हम लोग बवाल कर बरातियों को बिना शादी किए वापस कर देंगे। पीड़ित पिता ने डीएम राकेश कुमार मिश्र से शादी के दिन सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात कही है। डीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अमेठी पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा आशंका जताई गई है। कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। शादी में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं हो पाएगा।