फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five more suspected dengue patients found

Amethi News: डेंग के पांच और संदिग्ध मरीज मिले

Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 21 Sep 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Five more suspected dengue patients found
अमेठी। असैदापुर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। 1149 मरीजों में से 411 बुखार से बीमार मिले। वहीं, डेंगू के पांच संदिग्ध मरीज मिले हैं। संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1149 मरीजों ने पंजीकरण कराया। जिसमें बुखार के 411, खांसी 82, सर्दी 76, जुकाम 74, लूज मोशन 83, पेटदर्द 76, शरीर में पानी की कमी के 80 व आई फ्लू के तीन मरीज थे। मरीजों की भीड़ के कारण व्यवस्था पर असर पड़ रहा है। चिकित्सकों के कमरों के सामने मरीजों की कतार लगी हुई है। चिकित्सकों की मानें तो वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। बीते दिनों हुई बारिश में भीगने के कारण अब लोगों की समस्या बढ़ रही है।
विज्ञापन

मरीजों की भीड़ के कारण एक महिला मरीज स्ट्रेचर पर होने के कारण डॉक्टर को दिखाने में देर लग रही थी। मनोचिकित्सक डॉ. बीबी सिंह की नजर पड़ी तो वह बाहर आकर उसका उपचार कर रवाना किए। सीएमएस डॉ. बीपी अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल की व्यवस्था में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शेषधर द्विवेदी ने बताया कि एनएस वन कार्ड की जांच में पांच संदिग्ध डेंगू के मरीज मिले हैं। इसमें जगदीशपुर में तीन व गौरीगंज अमेठी में एक एक मरीज हैं। सभी का सैंपल एकत्र कराकर एलाइजा जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed