{"_id":"684095f176013d3c6f015474","slug":"five-injured-in-collision-between-bike-and-e-rickshaw-amethi-news-c-96-1-ame1002-141878-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: बाइक व ई रिक्शा की भिड़ंत में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: बाइक व ई रिक्शा की भिड़ंत में पांच घायल
Thu, 05 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। जैनबगंज बाजार के पास बुधवार को बाइक और ई रिक्शा की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मीरमऊ गांव निवासी संजीत (26) और दीपचंद (24) बुधवार को निमंत्रण से लौट रहे थे। जैनबगंज बाजार के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे सामान लदे ई रिक्शा से टकरा गई। हादसे में संजीत और दीपचंद के अलावा ई रिक्शा पर सवार बदलगढ़ निवासी रुकसार अहमद (27), शहबाज (34) और चालक पूरे लाला गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद संजीत और प्रदीप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।