{"_id":"6924a4ead17fb58c74045f78","slug":"five-employees-suspended-for-negligence-in-sir-amethi-news-c-96-1-ame1008-153034-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: एसआईआर में लापरवाही पर पांच कर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: एसआईआर में लापरवाही पर पांच कर्मी निलंबित
Tue, 25 Nov 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमेठी तहसील में एसआईआर फॉर्म ऑनलाइन करते कर्मी। संवाद
अमेठी सिटी। जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। कार्य में लापरवाही मिलने पर बीडीओ अमेठी को प्रतिकूल प्रविष्टि व लापरवाही मिलने पर पांच कर्मियों को निलंबित करने का आदेश दिया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम संजय चौहान ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को अमेठी तहसील सभागार में चल रहे डिजिटलाइज्ड कार्यक्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व तकनीकी सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने प्राथमिक विद्यालय कोहरा में चल रहे पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। कोहरा गांव में फॉर्म वितरण, संकलन और डिजिटलाइज्ड प्रक्रियाओं की प्रगति असंतोषजनक मिलने पर डीएम ने संबंधित को फटकार लगाई।
उन्होंने खंड विकास अधिकारी बृजेश सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही कोहरा की ग्राम पंचायत अधिकारी कीर्ति सिंह, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, सफाई कर्मचारी और बीएलओ को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। संबंधित सुपरवाइजर और लेखपाल को चेतावनी जारी करने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। फाॅर्म वितरण के समय मतदाताओं को पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। कार्य में किसी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सीडीओ सचिन कुमार सिंह ने तत्काल खंड विकास अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए अमेठी ब्लॉक के एसआईआर कार्यों की व्यवस्था और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने का दायित्व प्रवीण कुमार को विशेष प्रभार सौंपा है। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, त्रुटिरहित बनाना है, जिससे कोई पात्र नागरिक सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र नाम दर्ज न रह जाए।