फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Five and a half lakh rupees recovered from the car

Amethi News: कार से बरामद किए साढ़े पांच लाख रुपये

Wed, 03 May 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Wed, 03 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Five and a half lakh rupees recovered from the car
गौरीगंज (अमेठी)। स्टेटिक टीम ने बुधवार को चेकिंग के दौरान एक कार से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद किए। रुपये जब्त करते हुए ट्रेजरी में जमा करा दिया। इधर, कार के अभिलेख पूर्ण होने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए नगदी व अन्य प्रतिबंधित सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस टीमें सक्रिय हैं। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका क्षेत्र के लिए गठित स्टेटिक मजिस्ट्रेट डॉ. विकास राय पुलिस टीम के साथ जामो मार्ग पर स्थित माधोपुर गांव के समीप चेकिंग कर रहे थे।
विज्ञापन

इस बीच आई एक कार को रोककर तलाशी ली। कार से साढ़े पांच लाख रुपये बरामद हुए। रुपये बरामद होने के बाद उन्होंने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और कार व सवार को कोतवाली ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवार गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव तिवारी का पुरवा मजरे सुजानपुर निवासी वीरेंद्र कुमार ने मजिस्ट्रेट को बताया कि पोल्ट्री का व्यवसाय करते हैं। फार्मों को मुर्गी का दाना व बच्चों की बिक्री करते हैं। टीम द्वारा बरामद की गई राशि का उनके पास प्रमाण है। उन्होंने अपनी फर्म से की गई सप्लाई के अनुरूप बकाया वसूली का रिकार्ड मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया।
मजिस्ट्रेट ने चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइड के अनुरूप बरामद राशि को जब्त कर उसे ट्रेजरी में जमा कर दिया। कार का अभिलेख पूर्ण होने पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया। इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी गई। बताया कि व्यवसासी द्वारा बरामद रुपये का प्रमाण देने पर परीक्षण संबंधित विभाग द्वारा कराया जाएगा। परीक्षण अधिकारी द्वारा रुपये रिलीज करने का आदेश जारी होने पर उक्त राशि को दे दिया जाएगा।
मंगलवार को भी बरामद हुए थे पांच लाख
नगर पंचायत क्षेत्र अमेठी में देवीपाटन मंदिर के समीप स्टेटिक मजिस्ट्रेट अवधेश श्रीवास्तव ने लकड़ी व्यवसाई की कार के डैश बोर्ड से पांच लाख रुपये बरामद किया। हालांकि व्यवसाई की ओर से बरामद रुपये का अभिलेख मुहैया कराने के बाद मजिस्टे्रट ने रुपये अवमुक्त कर दिया था। हालांकि इसकी जानकारी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जायस पुलिस ने व्यवसाई को पकड़ पांच लाख रुपये लेकर उसे ट्रेजरी में जमा करा दिया।

यह है नियम
चुनाव आयोग द्वारा गाइड लाइन के अनुरूप टीम द्वारा पकड़ी गई दो लाख रुपये का प्रमाण दिखाने पर उसे छोड़ दिया जाएगा। दो लाख रुपये से ऊपर बरामद होने पर (उक्त राशि का प्रमाण होने के बावजूद) उसे जब्त कर लिया जाएगा। जब्त करने के बाद ट्रेजरी में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed