{"_id":"6802a6edfa8489ef9103cda8","slug":"first-aid-will-be-provided-to-children-in-schools-amethi-news-c-96-1-ame1002-138591-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: स्कूलों में मिलेगा बच्चों को प्राथमिक उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: स्कूलों में मिलेगा बच्चों को प्राथमिक उपचार
Sat, 19 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अब आपात स्थिति में स्कूलों में विद्यार्थियों का प्राथमिक उपचार किया जा सकेगा। बेसिक शिक्षा विभाग की पहल पर जनपद के सभी परिषदीय स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए कंपोजिट स्कूल ग्रांट से फर्स्ट एड बॉक्स और जरूरी दवाएं खरीदी जाएंगी। साथ ही हर विद्यालय में एक शिक्षक को प्राथमिक उपचार देने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा।
शैक्षणिक सत्र 2025-26 से जिले के सभी 1570 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य कर दिया गया है। विद्यालयों में चोट लगने, बुखार, जुकाम या अन्य सामान्य बीमारियों की स्थिति में तुरंत उपचार मिल सकेगा। स्कूल शिक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर बीएसए को यह व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा किट में डिटॉल, पट्टी, गरम पट्टी, बैंडेज, रुई, कैंची, एंटीसेप्टिक लोशन, टेप, ग्लब्स, थर्मामीटर, सेफ्टी पिन, साबुन, चिमटी, लाल दवा, फिटकरी और सैनिटाइजर आदि सामग्री रखी जाएगी।
स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने जारी निर्देश में कहा है कि निरीक्षण के दौरान स्कूलों में प्राथमिक चिकित्सा किट और दवाओं की स्थिति की भी जांच की जाएगी। यदि किसी विद्यालय में यह व्यवस्था नहीं पाई गई तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेश के अनुपालन में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक स्कूल में प्राथमिक स्वास्थ्य किट की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।