{"_id":"5fa821ec8ebc3e9bf1365c64","slug":"firecrackers-shops-will-be-decorated-at-the-inter-college-sports-ground-amethi-news-lko549290555","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर कॉलेज खेल मैदान में सजेंगी पटाखों की दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर कॉलेज खेल मैदान में सजेंगी पटाखों की दुकानें
विज्ञापन
अमेठी। दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने की तैयारी में जुटे जिला प्रशासन ने आतिशबाजी सामानों की बिक्री के लिए शहर के बाहर स्थित रणंजय इंटर कॉलेज के खेल मैदान को चिन्हित किया है।
मैदान चिन्हित करने के बाद जिला प्रशासन ने लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं को मैदान में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बिक्री करने की अनुमति दी है। लाइसेंस मिलने के बाद रविवार को विक्रेता मैदान में अस्थाई दुकान सजाने में जुटे रहे। एडीएम ने चिन्हित स्थान के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर पटाखा बिक्री करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
हिंदु समुदाय के प्रमुख पर्व दीपावली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देेने में जुटा है। दीपावली पर आतिशबाजी के सामानों की अधिक बिक्री होने तथा पटाखों के स्टॉक से होने वाली दुर्घटना की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के रणंजय इंटर कॉलेज खेल मैदान को अस्थाई पटाखा बिक्री के लिए चिन्हित किया है।
विज्ञापन
मैदान चिन्हित होने के बाद प्रशासन से बिक्री का लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं ने रविवार को मैदान पर अपनी-अपनी अस्थाई दुकाने संजाने की कोशिश भी शुरू कर दी। धनतेरस से लेकर दीपावली तक आतिशबाजी के सामानों की बिक्री मैदान में सुरक्षा मानक के अनुसार होगी।
एडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं को मैदान में ही सुरक्षा संसाधनों के बीच निर्धारित अवधि में पटाखों की बिक्री करने का निर्देश देते हुए भीड़भाड़ तथा कस्बे में पटाखों का स्टाक रखने व बिक्री करने पर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
एडीएम ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्धारित स्थान पर ही पटाखा बिक्री होने का निरीक्षण करते हुए नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर प्रभावी कार्यवाही कराने का निर्देश दिया गया है।