फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   fire wheat amethi

Amethi News: आग से 103 बीघा गेहूं की फसल राख

Sat, 08 Apr 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 08 Apr 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
fire wheat amethi
आग से जलकर राख हुई गेहूं की फसल।
अमेठी। जिले के अलग अलग जगहों पर शुक्रवार को शार्ट सर्किट के चलते करीब 103 बीघा गेहूं की फसल व नौ छप्पर वाले मकान जलकर राख हो गए। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच क्षति आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने में जुटी है। थाना क्षेत्र जगदीशपुर के कचनांव गांव में शुक्रवार की दोपहर शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से सीवान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसमें गंगा मिश्र, दिलीप मौर्य, छोटकू मौर्य, औसान, जियालाल, बृृजनाथ मौर्या, राधे, शीतलादीन मौर्य, मुनीम, राजाराम, अरुण कुमार मौर्या व गौरीशंकर मौर्य आदि की 30 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
विज्ञापन

बिराहिम बाजगढ़ गांव के सीवान में भी शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। यहांं सूर्यमणि शुक्ल, बिंदू सिंह, शोभनाथ, महेश शुक्ल, मुरलीधर शुक्ल तथा पूरे थानी निवासी चेतू आदि की करीब 16 बीघा गेहूं की फसल जल गई। आग बुझाने में जुटे देवकली निवासी सोनू की बाइक भी जल गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जामो के गांव नदियांवा की सीवान में आग लगने से 20 बीघा गेहूं की फसल जल गई। राजस्व टीम जली फसलों का डाटा एकत्र करने में जुटी रही। बाजार शुकुल के सत्थिन गांव के बीच स्थित सीवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना में किसान लीलावती, राहुल देव मिश्र, मुरलीधर शुक्ल, गिरिजा शुक्ल, घनश्याम शुक्ल, संतोष शुक्ल, सतीश शुक्ल, वीरेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हरिभान सिंह, जगन्नाथ, महेश, गुलाबपति, शिवकुमारी, माधुरी, पुष्पावती, हरिश्चंद्र, फूलचंद, रामफूल, हरफूल व रामसूरत आदि की करीब 32 बीघा गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ख्रख् पूरे भरोसी मजरे शेखपुर भडना गांव में अज्ञात कारणोंं से बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। यहांं शिव बहादुर, मातादीन, राजबहादुर, दयाराम, कामता, शफीक अशोक, सुमित्रा देवी, रामपती के छप्पर वाले मकान जलकर राख हो गए। गांव पूरे नजी अली मजरे अहमदपुर निवासी राम प्रताप, ज्वाला प्रसाद व दिनेश कुमार के घर में लगी आग से करीब 50 हजार रुपये कीमत का सामान जल गया। अमेठी थाना क्षेत्र के गांव थौरा में लगी आग में गांव निवासी शिव प्रसाद आदि की करीब दो बीघा फसल जलकर राख हो गई।

गौरीगंज थाना क्षेत्र के गांव गुवांवा में लगी आग में गांव निवासी अर्चना, रईसुल निशा, रफीक और जान मोहम्मद की करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर कर्मियों एवं ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। संबंधित हल्का लेखपालों द्वारा आगजनी की घटना में हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed