{"_id":"62682efefbce452d5c44d5ab","slug":"fight-between-clerk-and-broker-in-arto-office-amethi-amethi-news-lko6279613112","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक व दलाल भिड़े, असलहे निकले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिक व दलाल भिड़े, असलहे निकले
विज्ञापन
25 : गौरीगंज : एआरटीओ कार्यालय में विवाद के दौरान तोड़ा गया वाहन का शीशा। -संवाद
- फोटो : AMETHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। उप संभागीय परिवहन कार्यालय में मंगलवार दोपहर एक लाइसेंस बनवाने के विवाद में पटल सहायक व दलाल आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई होने के बाद असलहे निकाल लिए गए। अंदर किसी तरह मामला शांत होने के बाद परिसर में घंटों हंगामा हुआ और दोनों पक्ष एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते रहे। एआरटीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर चल रहे हंगामे को शांत कराने के बाद दोनों पक्षों को थाने लाकर मामले की छानबीन में जुटी है।
जिले का उप संभागीय परिवहन कार्यालय अठेहा रोड पर स्थित है। मंगलवार दोपहर स्थायी लाइसेंस का काम देखने वाले पटल सहायक विवेक सिंह अपने काम में जुटे थे। इसी बीच एक आवेदक को साथ लेकर पहुंचे कौड़िहार थाना गौरीगंज निवासी रवि शुक्ला से उनकी कहा सुनी होने लगी। कहा सुनी देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई।
दोनों पक्षों में हाथापाई होती देख एआरटीओ दफ्तर में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष से असलहे निकाल लिए गए। हंगामा होने की जानकारी मिलते ही अपने चैंबर से कार्यालय पहुंचे एआरटीओ प्रशासन सर्वेश सिंह ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराकर रवि को नीचे भेजा। हालांकि इसी बीच पड़ोस का गांव होने के नाते बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यालय में दलाली करने वाले लोग रवि पक्ष से एकजुट होकर लाठी डंडे से लैस होकर दोबारा परिसर में घुस गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख एआरटीओ ने प्रकरण से एसएचओ गौरीगंज अंगद प्रताप सिंह को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत करा सकी। अंगद प्रताप ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों का चालान शांति भंग में किया जाएगा।
10 दिन पहले भी हुई थी मारपीट
एआरटीओ सर्वेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में 10 दिन पहले भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद विवेक ने रवि के खिलाफ थाने में केस भी दर्ज कराया था। मंगलवार को रवि पटल पर पहुंचकर विवेक को केस में सुलह लगाने के लिए धमका रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ। एआरटीओ ने किसी भी पक्ष द्वारा असलहा निकाले जाने की बात से इन्कार किया।