{"_id":"5e6d15538ebc3ea7b770ab97","slug":"father-was-murdered-for-second-marriage-amethi-news-lko5134970133","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने पर किया था पिता का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी करने पर किया था पिता का कत्ल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी के परिचारक की संदिग्ध दशा में एक सितंबर को हुई हत्या का शनिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल मृतक के पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार पिता के दूसरी शादी करने से नाराज पुत्र ने ही हत्या कर शव मालती नदी में फेंका था।
संग्रामपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाली मालती नदी में एक सितंबर को शव मिला था। पुलिस की जांच में शव की पहचान गड़ेरी गांव निवासी दानबहादुर यादव के रूप में हुई थी। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी थी। इस दौरान पुलिस को मृतक के पुत्र राहुल पर ही पिता की हत्या का शक हुआ। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राहुल यादव को घर से गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव ने राहुल से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका पिता दान बहादुर यादव गोपाल इंटर कॉलेज पंडरी में परिचारक था। पिता ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज कर ली थी और अपनी सारी कमाई उसे दे देता था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने पिता दान बहादुर की हत्या कर शव मालती नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
घटना का अनावरण होने के बाद पुलिस ने राहुल का मेडिकल कराते हुए उसका चालान कोर्ट भेज दिया। मीडिया से मुखातिब सीओ अमेठी पीयूषकांत राय ने बताया कि पुत्र ने पिता की हत्या की थी। पुष्टि होने के बाद उसका चालान कोर्ट भेज दिया गया है।