फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Father of the Nation and former Prime Minister remembered

Amethi News: राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद

Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 04 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Father of the Nation and former Prime Minister remembered
 पुलिस लाइन परिसर में पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाती एसपी अपर्णा रजत कौ​शिक। स्रोत: विभाग
अमेठी सिटी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बृहस्पतिवार को विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। ध्वजारोहण संग मौजूद लोगों ने दोनों महापुरुषों को याद किया।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम संजय चौहान ने ध्वजारोहण कर दोनों महापुरुषों को नमन किया। वहीं अमेठी स्थित पुलिस लाइन परिसर में एसपी डॉ. अपर्णा रजत कौशिक ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण किया। पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में सफाई करने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीओ पुलिस लाइन श्वेताभ भास्कर व प्रतिसार निरीक्षक राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




कार्यक्रमों में महापुरुषों के आदर्शों पर चलने, सर्वधर्म सदभाव, आदर्श जीवन को अपनाने, राष्ट्र की अस्मिता की रक्षा करना, एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा विकास भवन, सभी तहसील संग सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिषदीय व निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण संग विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed