फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers scramble to save their crops after unseasonal rains

Amethi News: बेमौसम बारिश के बाद फसल बचाने में जुटे किसान

Fri, 10 Apr 2026 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 10 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers scramble to save their crops after unseasonal rains
अमेठी के भेंटुआ में गेहूं का बोझ सिर पे ले जाते किसान। -संवाद
अमेठी सिटी। अप्रैल में आमतौर पर तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। करीब 10 डिग्री तक तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन यह बदलाव असामान्य माना जा रहा है। इसका असर खेती-किसानी और स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार, आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। बारिश के चलते हवा में नमी 93 प्रतिशत तक पहुंच गई, जिससे ठंड बनी हुई है और रात में हल्की सर्दी महसूस हो रही है।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता प्रमुख कारण है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और हिमालय से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल सहेजने में जुटे किसान
शाहगढ़/भेटुआ। आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से कई बार भीग चुकी फसल को बचाने के लिए किसान दिन-रात जुटे हैं। बृहस्पतिवार को खेतों में कटी फसल को सुखाने और मड़ाई का काम तेज रहा। किसान दाना और भूसा सुरक्षित घर तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

अप्रैल की शुरुआत से मौसम में आए बदलाव के चलते आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का सिलसिला जारी है। ऐसे में किसान मजदूरों और परिजनों के साथ मिलकर फसल सहेजने में लगे हैं। कई किसान कंबाइन मशीन से कटाई करा रहे हैं। मौसम फिर खराब होने की आशंका के चलते जल्द से जल्द फसल निपटाने की कोशिश की जा रही है।

बीते आठ दिन में मौसम का हाल अधिकतम और न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
2 अप्रैल — 37.5 / 18.0
3 अप्रैल — 35.5 / 21.0
4 अप्रैल — 36.0 / 21.0
5 अप्रैल — 37.0 / 18.0
6 अप्रैल — 26.0 / 17.0
7 अप्रैल — 35.0 / 18.0
8 अप्रैल — 26.0 / 19.0
9 अप्रैल — 28.0 / 15.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed