फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Farmers happy due to rain

बारिश से किसान खुश, शहरवासी परेशान

Sun, 21 Jun 2020 08:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers happy due to rain
गौरीगंज (अमेठी)। जून में भीषण गर्मी के बीच शुरू रिमझिम बरसात शनिवार रात झमाझम में तब्दील हो गई। तेज बरसात से किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पर्याप्त पानी एकत्र होने के बाद किसान भी रविवार को धान की रोपाई कराने की तैयारियों में जुटे नजर आए। भारी बरसात से जहां किसानों के चेहरे पर जहां खुशी है, वहीं शहरवासी जलभराव की समस्या से परेशान हैं।
विज्ञापन

सक्रिय मानसून का रास्ता देख रहे किसानों के लिए शनिवार की रात शुभ रही। दो-तीन दिन से शुरू हुई रिमझिम बरसात रात में तेज हो गई। शनिवार रात से लेकर रविवार सुबह तक हुई बरसात तेज रही। शनिवार रात हुई बरसात के बाद खेतों में डटे किसानों की बांछें खिल गईं। पानी से खेतों के लबालब होने के बाद रविवार को तकरीबन वे सभी किसान धान की बेहन रोपते या उसकी तैयारी में जुटे नजर आए जो अब तक धान की रोपाई नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

शनिवार पूरे रात रुक-रुककर हुई बरसात ने लोगों को गर्मी के साथ भीषण उमस से भी फौरी तौर पर राहत दे दी है तो शहरवासी जलभराव व कीचड़ की समस्या से परेशान दिखे। शनिवार पूरी रात रुक-रुक कर हुई बरसात रविवार अलसुबह तक जारी रही। घंटों चली बरसात की वजह से जिला मुख्यालय स्थित शहर में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। शहर स्थित जीजीआईसी, साधन सहकारी समिति कार्यालय व थाना परिसर समेत कई अन्य सरकारी दफ्तर लबालब हो गए। शहर के चौक, सब्जी मंडी व डाकखाना के आसपास के कई मोहल्लों में लोगों के घरों के अंदर तक पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed