{"_id":"68bdd1b1c26edfdde406fd14","slug":"farmers-are-troubled-by-shortage-of-urea-amethi-news-c-96-1-ame1008-147986-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: यूरिया की किल्लत से किसान परेशान
Mon, 08 Sep 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते अतिथि। स्त्रोत : पार्टी
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष राम उदित यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिले में चल रही यूरिया की किल्लत और जलजमाव का मुद्दा छाया रहा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान बेहाल हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि किसानों की फसलें बर्बाद हो रही हैं। यूरिया की किल्लत और जलभराव ने हालात और खराब कर दिए हैं, जबकि सरकार समस्याओं से मुंह मोड़ चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि आसमान में उड़ते ड्रोन केवल भाजपा की चाल है, जिनका उद्देश्य असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना है। पार्टी प्रवक्ता राजेश मिश्र ने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, गरीब और मजदूर परेशान हैं, जबकि सरकार जुमलों और प्रचार-प्रसार में व्यस्त है।
महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसमस्याओं को उठाएंगे और संघर्ष करेंगे। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति भी तय की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हर गांव तक सपा का संदेश पहुंचाया जाएगा।