फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   farmers are queuing up at centres for DAP In Amethi fertilizer is being provided on basis of Khatauni

नहीं खत्म हो रही किल्लत: डीएपी के लिए केंद्रों पर लग रहीं किसानों की कतारें, खतौनी के आधार पर दी जा रही खाद

Mon, 18 Nov 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

अमेठी में काद की किल्लत नहीं खत्म हो रही है। डीएपी के लिए केंद्रों पर किसानों की कतारें लग रही हैं। खतौनी के आधार पर खाद दी जा रही है। 

विज्ञापन
farmers are queuing up at centres for DAP In Amethi fertilizer is being provided on basis of Khatauni
अमेठी स्थित इफको किसान केंद्र पर डीएपी की लिए लगी किसानों की भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अमेठी में इफको केंद्र व समितियां पर डीएपी के लिए किसानों की भीड़ अब भी लग रही है। सुबह से शाम तक किसान कतार लगाकर खतौनी के अनुसार खाद ले रहे हैं। अमेठी के इफको केंद्र पर पुलिस की निगरानी में डीएपी वितरित कराई गई है।

विज्ञापन


रविवार को अवकाश के बाद अमेठी स्थित इफको केंद्र पर सोमवार किसानों की भारी भीड़ लगी दिखाई पड़ी। केंद्र पर लगी भीड़ पुलिस को कतार बद्ध करती दिखी। किसान टोकन के अनुसार कतार में लगकर डीएपी लेते दिखे। वहीं, गौरीगंज स्थित इफको केंद्र पर शनिवार से डीएपी समाप्त होने के बाद सिर्फ एनपीके का वितरण चल रहा है। साधन सहकारी समिति माधवपुर में शाम तक डीएपी पहुंचने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अमेठी केंद्र पर पहुंचे किसान गोविंद ने बताया कि पहले टोकन मिला था। खतौनी दी है। दो बोरी डीएपी मिलने की बात कही गई है। किसान राम सजीवन ने बताया कि आठ बीघा खेत की बोआई करनी है। मौके पर दो डीएपी व दो एनपीके बोरी मिली है। जो भी उर्वरक मिला है, उससे बोआई कराएंगे। शेष के लिए फिर केंद्र पर लाइन लगानी पड़ेगी। लक्ष्मी ने बताया कि उन्हें एक बोरी डीएपी की जरूरत थी, खतौनी, आधार देने पर मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज अयोध्या रैक से 205 एमटी डीएपी मिलने की उम्मीद

जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि टोकन सिस्टम से खाद का वितरण कराया जा रहा है। बताया कि गौरीगंज इफको केंद्र पर इफको रैक आने पर ही डीएपी उपलब्ध हो सकेगी। नवंबर माह में 3600 एमटी डीएपी व एनपीके 1400 एमटी का वितरण हो चुका है। बताया कि आज अयोध्या रैक से 155 एमटी डीएपी प्राइवेट के लिए और 50 एमटी साधन सहकारी समितियों के लिए मिलेगी। कहा कि किसानों को डीएपी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed