फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Family members kept sleeping, 40 thousand cash and jewelery stolen from the house

Amethi News: सोते रहे परिजन, मकान से 40 हजार नकदी समेत जेवरात चोरी

Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Tue, 25 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Family members kept sleeping, 40 thousand cash and jewelery stolen from the house
फुरसतगंज (अमेठी)। स्थानीय थाने के निगोहा गांव में रविवार रात चोरों ने मकान का निशाना बनाया। परिजन छत व आंगन में सोते रहे और चोर मकान में मौजूद 40 हजार नकद समेत करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। सुबह मामले की जानकारी हुई परिजनों में हड़कंप मचा गया। सूचना के बाद स्वाट टीम संग स्थानीय थाने की पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के निगोहा गांव निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी रविवार रात भोजन कर गर्मी के कारण छत पर सोने चले गए। रात में बेटा शुभम व बहू राधा आंगन पर सो रहे थे। इसी बीच रात में अज्ञात चोर मकान के पीछे लगा दरवाजा के ताला तोड़ मकान में प्रवेश कर गए। चोरों ने मकान में प्रवेश करने के बाद अलमारी में रखे सोने के आभूषण हार, माथ बेंदी, पांच अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, बाला व चांदी हाफपेटी, पंद्रह जोड़ी पायल सहित कई अन्य जेवरात के साथ 40 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। सोमवार सुबह परिजन जब सोकर उठे तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के सहयोग के लिए स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह को बुलाया। स्वाट टीम प्रभारी ने पुलिस कर्मियों संग पूरे मामले की जांच की। जांच के बाद पीड़ित कृष्ण कुमार द्विवेदी की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी। एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर फोर्स मौके पर गई थी। जांच के बाद पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। जल्द ही चोरों को सामान सहित गिरफ्तार कर मामले का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed