{"_id":"67515a72ba56e96bcb002880","slug":"family-created-ruckus-by-placing-body-on-tanda-banda-highway-on-death-of-youth-in-his-in-laws-house-in-amethi-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: ससुराल में युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम; घंटों चला हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: ससुराल में युवक की मौत, नाराज परिजनों ने शव रखकर हाईवे किया जाम; घंटों चला हंगामा
Thu, 05 Dec 2024 01:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:17 PM IST
सार
अमेठी में ससुराल में युवक की मौत हो गई। नाराज परिजनों ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। हंगामा घंटों चला। पुलिस ने समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
शव रखकर हंगामा करते परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के अमेठी में ससुराल में युवक की मौत पर बृहस्पतिवार को परिजन ने टांडा-बांदा हाईवे पर शव रखकर हंगामा किया। ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र की है।
विज्ञापन
प्रदर्शन से गौरीगंज क्षेत्र में टांडा-बांदा हाईवे करीब दो घंटे जाम रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को समझाया। कार्रवाई के आश्वासन पर परिजन मानें। इसके बाद प्रदर्शन खत्म किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने पर केस दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन
गौरीगंज थाना इलाके के नगरवां गांव निवासी हंसराज वर्मा (30) की ससुराल शहर कोतवाली क्षेत्र के भेटुआ मजरा बल्दूसिंह का पुरवा में थी। वह अपनी ससुराल गया था। वहां रात में फांसी लगाने से उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह परिवार के लोग सैकड़ों ग्रामीणों से उसका शव लेकर गौरीगंज पहुंचे।
विज्ञापन
यहां टांडा-बांदा हाइवे पर मुसाफिरखाना तिराहे पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दी। इससे हाइवे जाम हो गया। ग्रामीण करीब दो घंटे तक हाइवे पर हंगामी प्रदर्शन करते रहे। यह लोग मृतक की ससुराल वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम लगने से शहर का यातायात घंटो प्रभावित रहा।
पुलिस को जाम खोलवाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शन खत्म कर परिजन शव लेकर घर चले गए। पुलिस भी साथ में लगी हुई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।