{"_id":"603e703e8ebc3ee651744ca1","slug":"family-beaten-in-a-dispute-five-injured-amethi-news-lko567577659","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज (अमेठी)। मुंशीगंज थाने के पश्चिम दुवारा गांव में दीवार बनाने के विवाद में कुछ लोगों ने परिवार के सभी सदस्यों को लाठी-डंडों से पीट दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट पीड़ित पक्ष ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है।
मुंशीगंज थाने के पश्चिम दुवारा गांव निवासी संतोष कुमार का गांव के ही शत्रोघन से विवाद चल रहा है। सोमवार को दीवार बनाने के विवाद में संतोष व शत्रोघन के बीच शुरू हुई कहासुनी मारपीट में तब्दील हो गई।
देखते ही देखते शत्रोघन, बैजनाथ, हरिओम, कृष्णदेव, मनीष व अवनीश लाठी-डंडा व धारधार हथियार से लैस हो कर पहुंचे और संतोष कुमार तथा उनके परिवार की पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर एकत्र ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घायल संतोष, रामकुमार, आनंद कुमार, चंद्रकला व गुड्डा को एंबुलेस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के बाद घायल थाने पहुंचे और तहरीर दी। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। थाने की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर पीड़ितों ने मंगलवार को डीएम अरुण कुमार को शिकायती पत्र दिया। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।