{"_id":"6a440f97511aa32b44090ad4","slug":"fair-price-shop-dealers-staged-a-protest-amethi-news-c-96-1-ame1002-169487-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: कोटेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: कोटेदारों ने किया प्रदर्शन
Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज के रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में प्रदर्शन करते कोटेदार। -संवाद
अमेठी। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले जिले के कोटेदारों ने मंगलवार को प्रदर्शन कर अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो अगस्त के खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में कोटेदारों को प्रति क्विंटल केवल 70.90 रुपये कमीशन मिलता है, जबकि कई अन्य राज्यों में यह 200 से 230 रुपये प्रति क्विंटल तक है। संगठन का कहना है कि मौजूदा कमीशन में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। इसलिए कमीशन बढ़ाने, न्यूनतम आय की गारंटी देने तथा अन्य लंबित मांगों पर सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए।
एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि 28 जुलाई को सुबह 10 बजे चौराहा रवींद्रालय से विधानसभा मार्ग तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर अशोक सिंह, गिरीश तिवारी, मुन्नीलाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।