{"_id":"606b39f28ebc3edbf0322bd0","slug":"fair-price-shop-dealer-protested-for-their-demands-amethi-news-lko5728164193","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटेदारों ने राशन वितरण बंद कर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटेदारों ने राशन वितरण बंद कर किया विरोध
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना में प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से वितरण के बावजूद बिक्री व स्टॉक रजिस्टर तैयार करने की बाध्यता समेत अन्य मांगें पूरी कराने के लिए कोटेदारों ने सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया।
फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अप्रैल माह में राशन वितरण के लिए निर्धारित रोस्टर के पहले दिन कोटेदारों ने मशीन ऑन नहीं करते हुए काली पट्टी बांध कर अपना विरोध जताया।
तहसील अध्यक्ष सुभाष चंद्र तिवारी ने बताया कि कोटेदारों को तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल कमीशन अथवा तीस हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देनेे, स्टॉक व बिक्री रजिस्टर व्यवस्था समाप्त करते हुए शोषण बंद करने, चीनी व खाद्यान्न पर पहले की तरह छीजन देने, कोटेदारों का स्वास्थ्य बीमा कराने व सिंगल स्टेप डिलिवरी व्यवस्था के तहत दुकान तक राशन नहीं पहुंचने पर वैकल्पिक व्यवस्था करने या दुकान तक पहुंचाने की व्यवस्था नहीं करने पर किराए की राशि का भुगतान कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
कहा कि मांगेें पूरी नहीं होने पर जल्द ही पूरी तरह राशन उठान व वितरण बंद कर आंदोलन किया जाएगा। कोटेदारों की हड़ताल से सोमवार को उपभोक्ताओं को बिना राशन वापस लौटना पड़ा। डीएसओ संजय कुमार ने बताया कि कोटेदारों की सांकेतिक हड़ताल से वितरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। मंगलवार से उपभोक्ताओं को नियमित राशन वितरित किया जाएगा।