फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Facilities will increase in the industrial areas of Utelva and Tikaria

Amethi News: औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा व टिकरिया में बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 29 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Facilities will increase in the industrial areas of Utelva and Tikaria
जगदीशपुर (अमेठी)। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक क्षेत्र उतेलवा और टिकरिया के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने की योजना तैयार की है। अटल औद्योगिक इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत वर्ष 2025-26 में इन क्षेत्रों के वार्षिक अनुरक्षण पर कुल 2338 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बुनियादी ढांचा बेहतर होने पर निवेशकों को उद्योगों की स्थापना में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन



स्थानीय औद्योगिक विकास को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यूपीसीडा की ओर उतेलवा औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, नाली और पुलिया के निर्माण व मरम्मत कार्यों पर 833.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, टिकरिया औद्योगिक क्षेत्र में इसी उद्देश्य से 60.39 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विज्ञापन




यूपीसीडा निर्माण खंड-6, जगदीशपुर के वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार ने बताया कि वार्षिक अनुरक्षण योजना के तहत प्रस्तावित कार्यों को पूरा कराने के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया प्रगति पर है। शीघ्र ही कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed