फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Eye patients increased due to change in weather

Amethi News: मौसम में बदलाव से बढ़े नेत्र रोगी

Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sat, 22 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Eye patients increased due to change in weather
अमेठी सिटी। मौसम में बदलाव के कारण लोगों की आंखों में परेशानी हो रही है। रोजाना आंखों में लालपन, पानी निकलना, चुभन व सूजन की समस्या से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल आ रहे हैं। 15 से 20 मरीज अस्पताल में इस समय आ रहे हैं।
विज्ञापन



बदलते मौसम के बीच जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी में आंखों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। पहले करीब 50-60 मरीजों की ओपीडी होती थी, लेकिन अब आंखों में संक्रमण बढ़ने से मरीजों की संख्या 70-80 पहुंच गई है। नेत्र परीक्षण अधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान बढ़ने से आंखों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, जिससे आंखों में सूजन, लालपन, लैपटॉप या मोबाइल चलाते समय पानी निकलना, खुजली और चुभन जैसी समस्या होती है।
विज्ञापन



इन सब समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। बाइक पर हेलमेट और चश्मा लगाकर निकलें। साथ ही आंख पर ठंडे पानी के छींटे डालकर धोएं। उंगली और गंदा कपड़ा आंखों पर न लगाएं। जरा सी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर ही उनकी सलाह पर आंखों में दवा आदि का प्रयोग करें। नेत्र चिकित्सक डॉ. अजय कुमार वर्मा के अनुसार इस मौसम में फंगल इंफेक्शन बढ़ा है। वहीं, मोबाइल के ज्यादा प्रयोग से आंखों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। आंखों को निरोगी बनाना है तो धूप में चश्मा पहनें, आंखों को समय-समय पर धोएं, साथ ही सलाद अधिक खाएं और मोबाइल का अनावश्यक रूप से इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed