फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Expressed displeasure over not getting HIV and syphilis test kits

Amethi News: एचआइवी व सिफलिस जांच किट न मिलने पर जताई नाराजगी

Thu, 28 Mar 2024 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Thu, 28 Mar 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Expressed displeasure over not getting HIV and syphilis test kits
अमेठी सिटी। बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का जायजा लेने पहुंचे अफसरों की जांच में कई कमियां मिलीं। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय शर्मा, यूनिसेफ के डीएमसी अनुराग कमल, बीएमसी साधना ने बुधवार को खरावां उपकेंद्र के कुशुंभी पंचायत पर आयोजित ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के सत्र का निरीक्षण किया। एएनएम के पास परिवार नियोजन की सामग्री, ओरल माला एन, एमोक्सिसिलीन टैबलेट व सीरप नहीं था। आशा अनीता सिंह के पास बुलावा पर्ची एवं टीकाकरण चक्र नहीं मिला। यहां तक लॉजिस्टिक, इन्फेटोमीटर, स्टेडियोमीटर, चाइल्ड वेइंग मशीन नहीं मिली। मैम बच्चा सत्र पर आने के बावजूद सैम बच्चों का चिन्हीकरण भी नहीं करने का मामला आया।
विज्ञापन

टीम ने कुकहारामपुर उपकेंद्र के पूरे भुलैया में सत्र का निरीक्षण किया। एएनएम के पास एमोक्सिसिलीन टैबलेट व नहीं था। एचआईवी व सिफलिस जांच किट उपलब्ध नहीं मिला। अधिकारियों ने नाराजगी जता कार्रवाई की चेतावनी दी है। पूरी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed