फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Examiners are searching for notes in answer sheets

Amethi News: परीक्षक काॅपियों में खोज रहे नोट

Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 23 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Examiners are searching for notes in answer sheets
अमेठी सिटी। जिले के दो केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी में हो रहा है। काॅपियों के मूल्यांकन के दौरान शिक्षकों की थकान परीक्षार्थियों की ओर से अलग-अलग तरह के लिखे मनुहार पढ़ कर दूर हो रही है। शिक्षक भी काॅपियां मिलते ही पहले तो उनमें नोट खोजते हैं, मिला तो ठीक, नहीं तो परीक्षार्थियों के लिखे मनुहार पढ़ व सवालों के उत्तर देख संतुष्ट होकर मूल्यांकन कार्य पूरा कर रहे हैं। अधिकृत तौर पर तो नोट मिलने की बात कोई नहीं स्वीकार कर रहा है, लेकिन मनुहार लिखने की बात गुपचुप बता रहे हैं।
विज्ञापन


गौरीगंज के रंणजय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल तो अमेठी के रामनगर स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट काॅपियों का मूल्यांकन हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा संग नोडल अफसर नामित करते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाते हुए बेवकास्टिंग से निगरानी की व्यवस्था बनाई है। मूल्यांकन केंद्रों पर मीडिया सहित अन्य बाहरी लोगों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन


ऐसे में मूल्यांकन के दौरान कापियों में लगे नोट व लिखे मनुहार की अधिकृत जानकारी नहीं हो पा रही है। कविताएं लिखकर पास करने की कर रहे अपील : सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो कुछ छात्रों ने सही उत्तर लिखने के बदले में फिल्मों के डायलॉग लिखें। एक छात्र ने रसायन विज्ञान की उत्तरपुस्तिका में हिंदी की कविताएं लिखकर पास करने की अपील की। दूसरे छात्र ने गणित की उत्तरपुस्तिका में तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए पास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक छात्र ने बारहवीं के हिंदी की उत्तरपुस्तिका में केवल एक पेज अंग्रेजी में पास करने की अर्जी लिखी। एक परीक्षक ने छात्र की ओर से लिखी बात सर, प्लीज पास मी, आई विल वर्क हार्ड नेक्स टाइम पढ़कर अन्य को सुनाई। कई ऐसे छात्र भी हैं, जिन्होंने उत्तरपुस्तिका में पूरे प्रश्नपत्र को लिख दिया। कुछ छात्रों ने सवालों का सुंदर लेख में पूरा उत्तर भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed