{"_id":"611fef358ebc3e6ee339fe89","slug":"examination-amethi-news-lko592132978","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 केंद्रों पर होगा पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 केंद्रों पर होगा पीईटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। जिले के 25 केंद्रों पर 24 अगस्त को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा में 19,892 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के साथ नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सभी केंद्रों पर सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पर्यवेक्षक नामित किए गए हैं।
कोविड प्रोटोकॉल के बीच परीक्षा आयोजित कराने के संबंध में सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिला प्रशासन को पत्र जारी किया है। दो पॉलियों में होने वाली परीक्षा में 19,892 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्रवार अभ्यर्थी आवंटित होने तथा सचिव का पत्र मिलने के बाद डीएम अरुण कुमार ने केंद्रवार सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक नामित किए हैं। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या के अनुसार सिटिंग प्लान निर्धारित कर सीसीटीवी कैमरे व वाइस रिकॉर्डर की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने बताया कि स्कूल के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर आवंटित परीक्षार्थियों के अनुरुप कोविड संक्रमण से बचाव नियमों के अनुसार सिटिंग व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए पेयजल, प्रसाधन, कक्षों में दोनों तरफ सीसीटीवी कैमरे, राउटर व वाइस रिकॉर्डर के साथ निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम सुशील प्रताप सिंह प्रशासनिक निगरानी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एएसपी विनोद कुमार पांडेय व विभागीय दायित्यों के लिए एएओ आशुतोष मिश्र को डीएम ने नोडल अफसर नामित किया है।
इन कॉलेजों को बनाया गया केंद्र
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्र ने बताया कि सचिव के निर्देश पर एएचइंटर कॉलेज मुसाफिरखाना, जीआईसी फुसरतगंज, टीकरमाफी, इंहौना, राजाफत्तेपुर व जायस, जीजीआईसी सोनारीकला, अमेठी, शाहगढ़, जामो, मुसाफिरखाना, इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज मुसाफिरखाना, इंटर कॉलेज कालिकन, जनता इंटर कॉलेज रामगंज, मलिक मोहम्मद भारतीय इंटर कॉलेज जायस, मनीषी महिला पीजी कॉलेज, आरआरपी कॉलेज अमेठी, शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर गौरीगंज, सरयू देवी सरस्वती विद्या मंदिर अमेठी, आसलदेव इंटर कॉलेज पीपरपुर, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज रामनगर, शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी व एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।