फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Even after the notification, the flouting of the code of conduct is flying

अधिसूचना के बाद भी उड़ रहीं आचार संहिता की धज्जियां

Thu, 03 Feb 2022 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Even after the notification, the flouting of the code of conduct is flying
18 : अमेठी: वॉल पेंटिंग हटाओ अभियान को आइना दिखाती भगवानपुर गांव में हुई वॉल पेटिंग। -संवाद - फोटो : AMETHI
अमेठी। चुनावी अधिसूचना जारी होने व नामांकन शुरू होने के बावजूद क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र में महीनों पूर्व नेताओं द्वारा कराई गई बड़ी संख्या में वॉल राइटिंग जहां अब भी जस की तस है वहीं कई पार्टियों के घोषित प्रत्याशी रोक के बावजूद जन सभा आयोजित कर आचार संहिता का मखौल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न पार्टियों एवं निर्दलीय प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्रों की खरीद करने के साथ ही नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है। इन सबके बीच विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों द्वारा गांव-गांव कराई गई वॉल राइटिंग जहां आदर्श आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रही हैं वहीं दलीय प्रत्याशियों द्वारा आदर्श आचार संहिता को धता बताकर गांव-गांव जनसभाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महराजी देवी अमेठी से सपा प्रत्याशी हैं। उनके द्वारा की जा रही जनसभा को संज्ञान में लेते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजीव कुमार मौर्य द्वारा नोटिस भी जारी किया। बावजूद इसके प्रत्याशियों एवं समर्थकों के बीच निर्वाचन आयोग के निर्देश कोई मायने नहीं रखता। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र के अमेठी-उमापुर गाना पट्टी मार्ग के साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के मार्गों के किनारे वॉल राइटिंग अभी तक वैसे ही बनी हुई हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा अभी तक वॉल राइटिंग को मिटाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed